नेपाल में हिंसा, लूटपाट और आगजनी के बीच भारतीय पर्यटकों की घर वापसी

महराजगंज/नेपाल – नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों का असर चौथे दिन भी देखने को मिला, हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा नेपाल सेना के हाथों में है। इस बीच वहां फंसे भारतीय पर्यटक लगातार स्वदेश लौट रहे हैं।

भारतीय पर्यटक प्रवीण राय ने अपनी आपबीती सुनाई, वे पोखरा में ठहरे थे, तभी प्रदर्शनकारियों ने उनके होटल में जमकर लूटपाट की। जान बचाने के लिए उन्होंने निजी टैक्सी से 7,000 रुपये खर्च कर बुटवल तक का सफर तय किया, वहां एक दिन रुकने के बाद 3,000 रुपये और खर्च कर सोनौली सीमा तक पहुंचे और भारत लौट पाए।

नेपाल में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं, प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ पुलिस बल पर हमला किया बल्कि होटलों, सरकारी कार्यालयों और पुलिस चौकियों को आग के हवाले कर दिया। कई जगह नेताओं पर भी हमले किए गए, राजधानी काठमांडू में छात्रों पर गोलियां तक चलाई गईं।

फिलहाल नेपाल के हालात सामान्य नहीं हुए हैं और सुरक्षा की पूरी कमान सेना के पास है, डर और असुरक्षा के माहौल के कारण बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक काठमांडू से बस और टैक्सी के जरिए भारत की ओर लौट रहे हैं।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: