‘I Love You’ कहना यौन उत्पीड़न नहीं’: बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति द्वारा “I Love You” कहना केवल उसकी भावनाओं की अभिव्यक्ति है, जिसे यौन इरादे या आपराधिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जा सकता, अदालत ने यह टिप्पणी एक 10 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में सुनवाई के दौरान की, जिसमें आरोपी व्यक्ति पर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप था।

अदालत ने पाया कि आरोपी ने केवल “I Love You” कहा था, और उसके व्यवहार में किसी प्रकार की जबरदस्ती, अनुचित स्पर्श या यौन दुर्व्यवहार का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं था, इस आधार पर अदालत ने माना कि केवल भावनात्मक शब्दों का उपयोग करना, जब तक वह धमकी, दबाव या अनुचित व्यवहार से जुड़ा न हो, उसे अपराध की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।

न्यायालय ने यह भी कहा कि कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए, और हर मामले की जांच उसके तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए, इस फैसले के तहत आरोपी को बरी कर दिया गया।

यह निर्णय न केवल इस विशेष मामले में अहम रहा, बल्कि यह आने वाले समय में भावनात्मक और यौन अपराधों की कानूनी व्याख्या को लेकर एक नई दिशा भी प्रदान कर सकता है।

इस फैसले पर आपकी क्या राय है…!

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात:
    खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक: