प्रधानमंत्री मोदी घाना की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे, मिला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान :

प्रधानमंत्री मोदी घाना की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे, मिला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर घाना पहुंचे, जहां राजधानी अक्करा के एयरपोर्ट पर घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने उनका भव्य स्वागत किया, प्रधानमंत्री मोदी की यह घाना की पहली आधिकारिक यात्रा है, और पिछले तीन दशकों में भारत के किसी प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है।

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्हें 21 तोपों की सलामी से सम्मानित किया गया, इस अवसर पर उन्हें घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से नवाजा गया।

राष्ट्रपति महामा ने राजधानी अक्करा में आयोजित एक विशेष समारोह में यह सम्मान प्रदान किया, पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत के 140 करोड़ नागरिकों को समर्पित करते हुए घाना की सरकार और जनता का आभार प्रकट किया।

यह यात्रा भारत और घाना के द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

  • Related Posts

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    • June 25, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी…

    Continue reading
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा: