वाराणसी: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज सुबह से अपनी ‘गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा वाराणसी से 7 मार्च को प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों से गुजरते हुए 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ में इस यात्रा का समापन एक बड़े धरना-प्रदर्शन के साथ किया जाएगा, शंकराचार्य और उनके समर्थक इस दौरान गाय को “राज्य माता” का दर्जा देने की मांग उठाएंगे।
बताया जा रहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य गोसंरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाना और सरकार से गाय को राज्य माता घोषित करने की मांग को लेकर जनसमर्थन जुटाना है, यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में धार्मिक सभाएं और जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की संभावना है।






