महराजगंज, धानी में करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत:

धानी, महराजगंज | महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र अंतर्गत सिकंदराजीतपुर स्थित एक मैरिज पैलेस में डेकोरेशन का काम करते समय बड़ा हादसा हो गया, जहां करंट की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी इलाके के सिकंदराजीतपुर स्थित ‘इंदु पैलेस’ में डेकोरेशन का काम करते समय बड़ा हादसा हो गया, पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया।

कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खड़खड़िया टोला अमहवा निवासी दिव्यांशु (15 वर्ष) पुत्र गणेश यादव, सिकंदराजीतपुर स्थित ‘इंदु पैलेस’ में डेकोरेशन का काम करने गया था, काम के दौरान वह अचानक लोहे के एक पोल के संपर्क में आ गया, जिसमें बिजली का करंट उतर रहा था। करंट इतना तेज था कि दिव्यांशु बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त उसी पोल पर कुल तीन लोग काम कर रहे थे, गनीमत रही कि दिव्यांशु के साथ मौजूद अन्य दो साथी किसी तरह बच निकले, लेकिन दिव्यांशु करंट की सीधी चपेट में आ गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) धानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक दिव्यांशु अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जैसे ही उसकी मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।

धानी चौकी इंचार्ज आलोक राय ने बताया कि करंट लगने से किशोर की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और विधिक प्रक्रिया जारी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *