सिद्धार्थनगर – करही (बड़की) में नकदी व जेवरात की चोरी, पुलिस ने शुरू की पड़ताल :

सिद्धार्थनगर। जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के इटवा स्थित करही (बड़की) गांव में बीती रात करीब 12:15 बजे चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने घर से नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किया है। हालांकि चोरी गए सामान की पूरी जानकारी और उसकी कुल कीमत का अभी स्पष्ट अनुमान नहीं लगाया जा सका है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रहकर सुराग जुटाने में लगी है।

गांव के लोगों का कहना है कि आधी रात हुई इस घटना ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Reported by: Sajid Ali Jakir Ali Khan, Reporter – Siddharthnagar (Up Live Express)



  • Related Posts

    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    • March 24, 2026

    लखनऊ | 1090 चौराहे के पास जियामऊ ढलान पर लगभग 12 वर्षों से दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले गरीब दुकानदारों ने एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पीड़ितों का…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    • March 22, 2026

    सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रविवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IPL से पहले बड़ा खेल! 1660 करोड़ में बिकी RCB:
    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण बढ़ाने की तैयारी में:
    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर:
    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    गोरखपुर को मिली विकास की नई उड़ान- 53 करोड़ की बड़ी परियोजनाएं तैयार: