नेपाल में विरोध प्रदर्शनों का असर सोनौली सीमा पर, कड़ी चौकसी, यात्रियों की सघन जांच :

नेपाल में जारी प्रदर्शनों का असर अब भारत-नेपाल सीमा तक पहुंच गया है, सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट घोषित कर दिया गया है, एसएसबी की 66वीं वाहिनी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से गश्त कर रही है।

नो-मैन्स लैंड से लेकर कस्बे तक हाई अलर्ट :
सीमा पार जाने वाले हर यात्री की गहन जांच की जा रही है। नो-मैन्स लैंड पर तैनात एसएसबी की 22वीं वाहिनी नेपाल से लौटने वाले यात्रियों की सघन तलाशी ले रही है, सोनौली नगर में भी बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, डॉग स्क्वॉड की टीम ने लावारिस वाहनों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों की जांच की।

सीमा पर आवाजाही पर रोक :
वर्तमान स्थिति में भारत लौटने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि नेपाल जाने वालों की आवाजाही रोक दी गई है। वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है, केवल पहचान पत्र की जांच के बाद ही यात्रियों को सीमा पार आने-जाने की अनुमति दी जा रही है, सीसीटीवी और गश्त के जरिए निगरानी और सख्त कर दी गई है।

एसपी का बयान: “हर स्थिति के लिए तैयार” :
एसपी सोमेंद्र मीणा ने कहा कि बॉर्डर पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है, सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है और हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं।



  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: