एसपी महराजगंज ने किया फरेन्दा थाने का निरीक्षण

महराजगंज में अपराध रोकथाम और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को फरेन्दा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया।

एसपी ने थाना परिसर का दौरा किया, उन्होंने जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे और बंदीगृह का निरीक्षण किया, भोजनालय की भी जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की जांच की गई,‌ इनमें अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर और हिस्ट्रीशीट रजिस्टर शामिल थे, सक्रिय अपराधी रजिस्टर और त्यौहार रजिस्टर भी देखे गए।

एसपी ने थाने के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए, बीट आरक्षी और मुख्य आरक्षियों को अपने क्षेत्र में नियमित गश्त करने को कहा, उन्हें स्थानीय प्रतिनिधियों और आम जनता की शिकायतों का समय पर निपटारा करने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी को आगामी त्योहारों से संबंधित सभी आदेशों का सही समय पर पालन करने को कहा गया, एसपी ने थाने की साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: