महाकुंभ की मौत छुपाने के लिए घर-घर जाकर पैसे बांटे: अखिलेश का दावा, कहा- मरे 82, बताए 37, बड़ा सवाल- आंकड़े छुपाएं क्यों गए

अखिलेश ने महाकुंभ में हुई मौतों पर सरकार को घेरा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ में हुईं मौतों को लेकर कहा- सरकार ने कहा 37 लोग मरे, लेकिन मीडिया ने सच्चाई सामने रख दी, असल में 82 लोगों की जान गई, अब सवाल है कि ये आंकड़े छिपाए क्यों गए…? ताकि मुआवजा न देना पड़े।उन्होंने दावा किया- घर-घर कैश बांटा गया, लोग मांग न करें इसलिए नोट थमाए गए, सवाल ये है कि ये कैश किसका था, कौन लेकर गया, किसके आदेश पर बांटा गया, और जो नकदी बची, वो कहां गई…? अखिलेश यादव ने सोमवार को सपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक के दौरान योगी सरकार पर निशाना साधा।

महंगाई : गरीब पिता बेटी की शादी में जेवर नहीं दिला सकता :

अखिलेश ने कहा- सोने का भाव एक लाख के पार है, भाजपा वाले कहते हैं, ये है सबका साथ, सबका विकास…? आप सोचिए, कोई गरीब पिता अब अपनी बेटी की शादी में जेवर नहीं दिला सकता, यही है क्या विकसित भारत का सपना…?

क्या यही है विकसित भारत कि यहां इतनी महंगाई, इतना भ्रष्टाचार हो…?

जहां सरकार कैश बांट रही हो, मेडिकल कॉलेज में छात्र फेल न हों, ये आदेश जारी हो, बिजली का हाल ऐसा हो कि उद्योग लग ही न सकें।

वोटर लिस्ट : फर्जी हटाएंगे, छूटे को जुड़वाएंगे :

हम गांव, मोहल्लों और शहरों में जाकर जिनका नाम छूट गया, उन्हें वोटर लिस्ट में जोड़ेंगे, फर्जी नामों पर आपत्ति कर हटवाएंगे। चुनाव में धांधली नहीं होने देंगे।

इन्फ्रास्ट्रक्चर : बिजली मुनाफे से घाटे में कैसे…?
बिजली मुनाफे में थी, अब घाटे में कैसे पहुंच गई, कोई नया प्लांट नहीं, सिर्फ निजीकरण हो रहा है, जब तक बिजली सस्ती नहीं होगी, यूपी में कोई उद्योग नहीं आने वाला, सरकार नियमों का पालन नहीं कर रही, यही हाल उत्तराखंड में भी रहा, हेलिकॉप्टर क्रैश हुए, पर कोई सबक नहीं सीखा गया।

वक्फ कानून : भाजपा को मेले-मिठाई और एकता से दिक्कत
वक्फ कानून के संदर्भ में उन्होंने कहा- भाजपा नफरत फैलाने में लगी है, मेले रोके जा रहे हैं, ये मेले खुशी और कारोबार का अवसर होते हैं, मिठाई खाई जाती है, मेल मिलाप होता है, पर इन लोगों को हर खुशी से दिक्कत है।

सवाल पूछने पर FIR :-
एक नौजवान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पर टिप्पणी कर दी, तो उसे जेल भेज दिया गया, लेकिन दूसरे राज्यों में जो नफरत फैलाते हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती, ये धर्म के आधार पर सरकार चला रहे हैं, गरीब कार्यकर्ता भावना में आकर कुछ बोल दे, तो उसके खिलाफ एफआईआर हो जाती है।

सिर्फ फोटो, स्टिंग और फर्जीवाड़ा :

एजेंसियों को पैसे देकर तस्वीरें बनवाई जाती हैं, एक अखबार ने स्टिंग ऑपरेशन किया था कि कैसे सरकारी योजनाओं में धांधली हो रही है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, यूपी के हर विभाग में भ्रष्टाचार है।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: