SP महराजगंज को मिली स्कूल बहनों की राखी, पुलिस-जनता का अनोखा रिश्ता :

महराजगंज में बुधवार को रक्षाबंधन पर्व से पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक भावुक दृश्य देखने को मिला। स्थानीय स्कूलों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सम्मान किया।

मीना ने छात्राओं की इस स्नेहपूर्ण भावना को खुशी से स्वीकार किया। उन्होंने सभी छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को उपहार भी भेंट किए। उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं है, यह हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारियों की याद दिलाने वाला अवसर है, इन छात्राओं का प्रेम और विश्वास मेरे लिए अमूल्य है।”

इस मौके पर मीना ने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन समाज में सुरक्षा, विश्वास और शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह आयोजन रक्षाबंधन की भावना को जीवंत करने के साथ-साथ पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास और सौहार्द को मजबूत करने में भी सहायक है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: