दृश्यम स्टाइल मर्डर, प्रेमिका को मारकर लाइब्रेरी में दफनाया, फिर वहीं रात भर सोया :

सिद्धार्थनगर :
4 अगस्त को शोहरतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन लाइब्रेरी में महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी, अब पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। महिला के प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। वजह—प्रेमिका का प्रेग्नेंट होना और आरोपी की उस पर बच्चा गिराने की जिद।

आरोपी प्रेमी, शिव बालक, महिला के प्रेग्नेंट होने से नाराज था। उसे शक था कि बच्चा उसका नहीं है। महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। झगड़े बढ़ते-बढ़ते हत्या तक पहुंच गए। प्रेमी ने फिल्म दृश्यम की तर्ज पर प्रेमिका की हत्या कर उसे निर्माणाधीन लाइब्रेरी में दफन कर दिया, फिर पूरी रात वहीं पर सोया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने आरोपी को बिहार के चंपारण से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया और जेल भेजा है

फर्श के नीचे दफनाई गई थी लाश :
4 अगस्त को पुलिस ने निर्माणाधीन लाइब्रेरी की फर्श खोदकर महिला का शव बरामद किया, शव करीब 7 दिन पुराना था। चेहरे और हाथ-पैर का मांस गल चुका था, मसूड़े बाहर आ चुके थे, पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजा गया, जिसमें महिला के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने 4 अगस्त को महिला की लाश गड्ढे से निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था।

शादीशुदा थी महिला, प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी:
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के मुताबिक, मृतका नींबू मलिक बिहार की रहने वाली थी और शादीशुदा थी। पति से अलग होकर पिछले 8 महीने से प्रेमी शिव बालक के साथ सिद्धार्थनगर में रह रही थी। दोनों मजदूरी करते थे और एक साथ लाइब्रेरी में काम कर रहे थे। इसी दौरान महिला प्रेग्नेंट हो गई। शिव इस बात से नाराज था और अबॉर्शन कराने के लिए दबाव बना रहा था। जब नींबू ने इनकार किया तो उसने उसकी हत्या की साजिश रची।

नागपंचमी के बाद काम रुकने का मिला मौका, फिर रची साजिश :
शिव को पता चला कि नागपंचमी के बाद लाइब्रेरी का काम रुक जाएगा। 3 अगस्त की रात उसने नींबू से कहा कि काम करना है। दोनों लाइब्रेरी पहुंचे और खाना खाया। रात में जब नींबू सो गई, तब शिव ने सीमेंट के भारी चक्के से उसके सिर पर 2-3 वार कर दिए। मौके पर ही नींबू की मौत हो गई। इसके बाद शिव ने फर्श में गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया और पूरी रात वहीं पर सोया।

सुबह उठकर नहाया, फिर गोरखपुर होते हुए बिहार भाग गया। जाने से पहले ठेकेदार को फोन कर कहा कि वह और नींबू अब किसी और जगह काम करेंगे और लाइब्रेरी नहीं आएंगे।

महिला हत्या का आरोपी शिव बालक—जिसने पीड़िता को बिहार से भगाकर लाया और मौत के घाट उतारा


आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद :
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि आरोपी शिव बालक को बिहार के चंपारण से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सीमेंट का चक्का भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बलिया में PDA YOUTH MEET UP: शिक्षा, रोजगार और छात्रवृत्ति के मुद्दे उठे, 2027 चुनाव पर भी चर्चा:
    • October 25, 2026

    बलिया, 24 अक्टूबर 2026 | समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत सतीश चंद्र महाविद्यालय में नौजवानों की बैठक…

    Continue reading
    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *