बृजमनगंज, महराजगंज :
एन एन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज, लेहरा स्टेशन में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरायण प्रसाद यादव व श्रीमती निर्मला यादव रहे। सम्मानित होने पर सभी शिक्षकों के चेहरे पर गौरव और खुशी झलक रही थी।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुश्री पूनम, सर्वेश कुमार यादव, नीरज कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, वीरेंद्र गुप्ता, गोरख गुप्ता, रामरतन यादव, आर एस यादव, अंगद चौरसिया, अखिलेश कुमार, सुभाष यादव, आमिर खान सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संचालक श्री पंकज यादव ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की शिक्षाविद् के रूप में उपलब्धियों और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका कार्य आज भी शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और सभी ने एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।







