महराजगंज में नई रेलवे लाइन शुरू, ड्रोन से होगी स्टेशन की नापजोख :

महराजगंज में लंबे समय से प्रतीक्षित नई रेलवे लाइन परियोजना का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। एलसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की टीम ने मुहवा गांव में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन का भूमि पूजन किया।

प्रस्तावित रेलवे स्टेशन का भूमि पूजन किया गया

प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित गुप्ता ने बताया कि शनिवार से ड्रोन की मदद से स्टेशन की सीमा की नापजोख शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं और ट्रैक से जुड़े निर्माण कार्य भी शुरू होंगे।

रेलवे विभाग ने अधिग्रहित जमीन को खाली कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है, नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं और ग्राम पंचायत स्तर पर मुनादी भी की जा रही है। जिन किसानों की जमीन ली गई है, उन्हें अपने पेड़-पौधे और फसल हटाने के लिए कहा गया है।

स्थानीय लोग इस परियोजना को जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं, अब तक यात्रियों को पड़ोसी जिलों तक जाना पड़ता था, लेकिन नए स्टेशन के बनने से सीधे रेल कनेक्शन मिलेंगे और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

  • Related Posts

    संभल के 30 बच्चे गणतंत्र दिवस परेड में करेंगे मार्च:
    • January 21, 2026

    लखनऊ/संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के उन बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जो कभी सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर थे। प्रशासन और सामाजिक…

    Continue reading
    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को Z कैटेगरी सुरक्षा:
    • January 20, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद यह सुरक्षा व्यवस्था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संभल के 30 बच्चे गणतंत्र दिवस परेड में करेंगे मार्च:
    सुनीता विलियम्स का नासा से संन्यास, 27 साल की ऐतिहासिक अंतरिक्ष सेवा का समापन:
    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को Z कैटेगरी सुरक्षा:
    भाजपा को मिला 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन निर्विरोध निर्वाचित:
    RSS कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान, मचा सियासी हलचल: