तेंदुए के हमले में किशोरी घायल, वन विभाग ने उठाया जिम्मेदारी का कदम:

महराजगंज जिले के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के मधवलिया रेंज अंतर्गत ग्राम 24 वनटांगियां में बुधवार तड़के एक दर्दनाक घटना घटी। तेंदुए के हमले में एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, फिलहाल उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

वन विभाग अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
गुरुवार को क्षेत्रीय वनाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची, अधिकारियों ने किशोरी और उसके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना और इलाज में सहयोग हेतु आर्थिक मदद भी दी।

टीम में क्षेत्रीय वनाधिकारी अजीत कुमार के साथ वन दरोगा अभिषेक गौतम, वन रक्षक कलाम मोहम्मद, अर्दली राणाप्रताप और दैनिक श्रमिक अखिलेश मौजूद रहे।

आर्थिक सहायता व आश्वासन :
वनाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिवार को तुरंत चिकित्सा व्यय के लिए आर्थिक सहायता दी गई है, साथ ही भरोसा दिलाया गया कि विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और बालिका के उपचार व सहयोग के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: