पारदर्शिता का संदेश – DM ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, सभी दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद :

महराजगंज में गुरुवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम और वीवीपैट के स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया, यह निरीक्षण सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ किया गया।

डीएम ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्ष संख्या-05 में रखी अक्रियाशील ईवीएम और कक्ष संख्या-06 में रखी अप्रयुक्त ईवीएम का अवलोकन किया।

संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में प्रवेश केवल नियमों के अनुसार हो और सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहें।

डीएम ने गार्ड की तैनाती, विद्युत आपूर्ति और कर्मचारियों के ड्यूटी रोस्टर को मजबूत करने पर जोर दिया, उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि मशीनों का रखरखाव पूरी तरह से सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से हो रहा है, किसी भी संदेह की स्थिति में प्रशासन को तुरंत अवगत कराने की अपील भी की।

निरीक्षण के दौरान अपर उपजिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय, भाजपा से गौतम तिवारी, कांग्रेस से हृदय नारायण पांडेय, सपा से कुंवर यज्ञदत्त और आम आदमी पार्टी से पशुपति नाथ गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: