बृजमनगंज ब्लॉक सभागार में आज 7 फरवरी को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में ब्लॉक के सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चुनाव परिणामों के अनुसार राजन चौबे को ब्लॉक अध्यक्ष, जोखई प्रसाद को महामंत्री, राम मिलन यादव को कोषाध्यक्ष, रमाकांत यादव को संगठन मंत्री तथा रविंद्र पाठक को संरक्षक चुना गया।

चुनाव के उपरांत समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिस पर ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत गुलाब पाठक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी सफाई कर्मियों से अपील की कि वे अपने-अपने ग्राम सभाओं में समय पर उपस्थित होकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।







