ई-केवाईसी और फेस प्रमाणीकरण न होने के कारण ज़िले के 889 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका गया

महराजगंज न्यूज़: 889 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका गया :

महराजगंज ; पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों का ई-केवाईसी और फेस प्रमाणीकरण न होने के कारण ज़िले के 889 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जून माह का मानदेय रोक दिया गया है, जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) दुर्गेश कुमार ने सभी संबंधित कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 30 जून तक कार्य पूरा करने की चेतावनी दी है।

डीपीओ द्वारा 22 जून को की गई समीक्षा के अनुसार, निम्न परियोजनाओं में कार्य बेहद कमजोर रहा:

  • लक्ष्मीपुर: 117
  • बृजमनगंज: 62
  • धानी: 7
  • घुघली: 93
  • शहर: 48
  • मिठौरा: 107
  • नौतनवा: 131
  • निचलौल: 93
  • पनियरा: 49
  • परतावल: 11
  • फरेंदा: 90
  • सिसवा: 101

इन परियोजनाओं में एक भी गर्भवती, धात्री महिला या छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों का ई-केवाईसी व फेस वेरिफिकेशन नहीं किया गया।

डीपीओ ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी और फेस प्रमाणीकरण अनिवार्य है, जिसकी अंतिम तिथि 1 जुलाई 2025 निर्धारित है, यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अनुपूरक पोषाहार का वितरण की अनुमति दी जाएगी, इसके बावजूद जब विभागीय पोषण ट्रैक्टर डैशबोर्ड की समीक्षा की गई तो रिपोर्ट शून्य मिली है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सभी कार्यकर्ताओं को तीन दिन के भीतर कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयसीमा तक कार्य में प्रगति नहीं हुई, तो संबंधित कार्यकर्ताओं की मानदेय आधारित सेवा समाप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: