जन्म प्रमाण पत्र न जारी करने पर ग्राम सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

जन्म प्रमाण पत्र न जारी करने पर ग्राम सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, डीपीआरओ ने जताई नाराजगी :

महराजगंज : ग्राम पंचायत खुटहा बाजार की सचिव प्रियंका पटेल की लापरवाही पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा ने सख्त नाराजगी जताई है, जन्म प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज को समय पर न जारी करना सचिव को भारी पड़ गया है, डीपीआरओ ने सचिव के खिलाफ वर्ष 2025-26 के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की है और चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी गलती दोहराई गई तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुटहा बाजार निवासी रियाज ने 21 मई 2025 को उप जिलाधिकारी सदर के आदेश के साथ जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन पंचायत सचिव ने इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया और आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की, इससे applicant को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ी।

डीपीआरओ ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए सचिव को चेतावनी दी है कि उनकी यह लापरवाही प्रशासन की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है, उन्होंने सचिव से जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित प्रकरण की अद्यतन जानकारी शीघ्र देने के निर्देश भी दिए हैं।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है, ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी प्रकार जवाबदेही तय होती रही, तो आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर और सही तरीके से मिल सकेगा, प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पंचायत स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: