लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा ने श्रद्धा से मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि:

लखनऊ। समाजवादी छात्र सभा द्वारा आज लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी छात्र सभा के नेता अतुल शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य और अहिंसा का जीवंत उदाहरण है, उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में युवाओं को गांधी जी के विचारों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है।

वहीं, अभिषेक श्रीवास्तव बाबू ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और छात्रों को उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उतारना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में समाजवादी छात्र सभा द्वारा यह संकल्प लिया गया कि वह महात्मा गांधी जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए छात्र हित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वेश यादव, हेम सिंह यादव, छात्र नेता अविनाश यादव, रोहित यादव, आदित्य पाण्डेय, शिवाजी यादव, प्रसन्न शुक्ला, शिवपूजन पाण्डेय, अक्षत पाण्डेय, प्रभात यादव, जतिन यादव, प्रशांत पाल, वैभव द्विवेदी, पंकज अर्जुन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लखनऊ विश्वविद्यालय गेट पर गैस सिलेंडर किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन:
    • March 18, 2026

    समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा 17 मार्च 2026 को आम जनता को गैस सिलेंडर न मिलने एवं बढ़ती कालाबाजारी के विरोध में गेट संख्या 1 पर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन…

    Continue reading
    लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग का एक्शन:
    • February 25, 2026

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, सुबह से चल रही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: