लखनऊ विश्वविद्यालय गेट पर गैस सिलेंडर किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन:

समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा 17 मार्च 2026 को आम जनता को गैस सिलेंडर न मिलने एवं बढ़ती कालाबाजारी के विरोध में गेट संख्या 1 पर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने भाग लिया तथा सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों और समय पर उपलब्धता न होने से आम जनता का जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि सरकार इन समस्याओं पर ध्यान देने में पूरी तरह विफल रही है।

समाजवादी छात्र सभा ने मांग की कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए, आम जनता को सुलभ और उचित दरों पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तथा बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण किया जाए।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में सभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर रोहित यादव, आदित्य पाण्डेय, शिवा जी यादव, प्रसन्न शुक्ला उर्फ मिट्ठू, शिवपूजन पाण्डेय, अजीतेंद्र यादव, शिवमणि तिवारी, प्रशांत पाल, अनादि तिवारी, अक्षत पाण्डेय, प्रभात राज यादव, आशीष यादव, आर्यन गुप्ता, विनय शाक्य, प्रियांशु, रुद्रवीर, सूर्यांश, पंकज, अर्जुन और अश्वनी सहित कई छात्र उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्रद्धा दुबे को लेकर नया खुलासा? दोस्त ने किए पुराने प्रेम संबंधों को लेकर कई दावे:
    • October 24, 2026

    लखनऊ के शिवा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर एक नया दावा सामने आया है। श्रद्धा के एक दोस्त के मुताबिक, वर्ष 2009 से 2010 के बीच प्रेम…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, PDA Youth Meet Up अभियान के तहत युवाओं से हुआ संवाद:
    • October 10, 2026

    लखनऊ, 10 अक्टूबर 2026। PDA Youth Meet Up अभियान के अंतर्गत लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में समाजवादी विचारधारा के प्रखर प्रतीक, पद्म विभूषण से सम्मानित, पूर्व रक्षा मंत्री एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *