जमीन विवाद की वजह से और प्रशासन की मदत न मिलने पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

फरेंदा तहसील परिसर में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास :-

फरेंदा, महराजगंज ।
जनपद महाराजगंज के फरेंदा तहसील परिसर में एक दिल दहला देने वाला वाक्या सामने आया, सोमवार दोपहर को फरेंदा तहसील परिसर मैं पहुंच कर एसडीम ऑफिस के सामने एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की, मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे पकड़ कर आत्मदाह करने से रोका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

जानकारी के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से जमीन विवाद के चलते तहसील कार्यालय और पुलिस स्टेशन का चक्कर लगा रहा था लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके कारण हताश एवं तनाव की स्थिति में युवक ने तहसील परिसर में अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की, मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए युवक को रोका, इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद फरेंदा एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि सुरेंद्र यादव पुत्र रामदास निवासी सिधवारी थाना फरेंदा द्वारा जमीनी बंटवारे न्यायालय म. सिविल जज जूनियर डिविजन, फरेंदा से स्थगन लिया गया था, जो निरस्त हो चुका था।

पूर्व जिलाधिकारी फरेंदा ने दोनों पक्षों को समझाया था कि सक्षम न्यायालय से अनुतोष प्राप्त करें, परंतु सुरेंद्र यादव ने पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाने हेतु और गैर विधाई कार्य करने हेतु तहसील परिसर में आत्मदाह करने का प्रयास किया। सुरेंद्र यादव द्वारा यह कृत्य निंदनीय है, उपरोक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधि कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला: