सिद्धार्थनगर — पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शनिवार को “यातायात माह नवम्बर-2025” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस लाइन से “यातायात जागरूकता बाइक रैली” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और आमजन को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों को सीट बेल्ट, हेलमेट पहनने, स्पीड लिमिट का पालन करने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे संदेश दिए गए।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं टीएसआई सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने युवाओं से अपील की कि 18 वर्ष से कम आयु में वाहन न चलाएं और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)







