महराजगंज में खाद तस्करी उजागर करने की सजा, वीडियो बना रहे युवक पर दुकानदार का हमला :

निचलौल थाना क्षेत्र के बरोहिया ढाला चौराहा पर शनिवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां खाद तस्करी का वीडियो बना रहे युवक पर दुकानदार ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक को चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण:
जानकारी के अनुसार, हरदी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार कसौधन (पुत्र रामसवारे कसौधन) शनिवार सुबह करीब आठ बजे बरोहिया ढाला पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि एक दुकान के सामने दोपहिया और चारपहिया वाहनों से यूरिया और डीएपी खाद की ढुलाई हो रही थी।

धर्मेंद्र ने सड़क की दूसरी ओर से इस दृश्य का वीडियो बनाना शुरू किया। इसी दौरान ‘सिंह खाद भंडार’ के संचालक अनिल सिंह (पुत्र परशुराम) वहां पहुंचे और युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि अनिल सिंह ने धर्मेंद्र को घसीटकर दुकान के अंदर ले जाकर मारपीट की।

दुकान के अंदर मौजूद अनिल सिंह के पिता परशुराम, पत्नी राधिका और अन्य परिजनों ने लाठी-डंडों से धर्मेंद्र को पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की, किसी तरह अपनी जान बचाकर धर्मेंद्र थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस की कार्रवाई:
थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद आरोपितों सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस अब खाद तस्करी के पूरे नेटवर्क और मारपीट की घटना की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब:
    • November 12, 2026

    महराजगंज, बृजमनगंज। बृजमनगंज में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में…

    Continue reading
    यूपी को मिलेगा नया आर्थिक केंद्र, 7 प्लांटों के विकास पर 5 हजार करोड़ खर्च करने की तैयारी:
    • November 11, 2026

    उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास और औद्योगिक विस्तार को नई गति देने के लिए योगी सरकार ने बड़ा विकास खाका तैयार किया है। करीब 5,000 करोड़ रुपये के निवेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *