बृजमनगंज क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल:

महराजगंज:
बृजमनगंज बहदुरी रोड पर टिकौली चौराहे के पास बड़ा हादसा हो गया। जी.एस. नेशनल पब्लिक स्कूल की बस जब स्कूली बच्चों को उतार रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार की बस से ज़ोरदार भिड़ंत हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार हादसे के समय मोबाइल फोन पर बात कर रहा था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक और उसकी महिला साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की सूचना मिलते ही गुजरौलिया के पूर्व प्रधान नन्हे सिंह तुरंत मौके पर पहुँचे और मानवता का परिचय देते हुए एंबुलेंस बुलाकर घायलों को कस्बा बृजमनगंज के सीएचसी अस्पताल भिजवाया। वहीं, उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता से फोन पर बात कर घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई।

Accidental Bike

घायलों की पहचान रोहित पुत्र अच्छा राम और लक्ष्मी पत्नी धर्मेंद्र, निवासी ग्राम लोटन थाना एगडेगवा (जिला सिद्धार्थनगर) के रूप में हुई है।

  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज़रूरत पड़ी तो CM को भी रोकेंगे, BJP विधायक का बयान वायरल:
    Responsible Nations Index 2026- भारत ने चीन, रूस और अमेरिका को छोड़ा पीछे:
    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क: