सेवा पखवाड़ा की तैयारी, मोदी-योगी पर जनता का भरोसा – बजरंगी सिंह :

बृजमनगंज, महाराजगंज
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बृजमनगंज ब्लॉक कार्यालय पर शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा को लेकर एक अहम बैठक आयोजित हुई, बैठक में ग्राम प्रधानों, भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह मौजूद रहे, जबकि संचालन मधु सिंह ने किया।

बैठक में जानकारी दी गई कि 17 सितंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक “सेवा पखवाड़ा” पूरे देश के प्रत्येक बूथ स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा :
* वृक्षारोपण अभियान – कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मिलकर पौधारोपण करेंगे।
* स्वच्छता अभियान – सार्वजनिक स्थलों, मठों-मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सफाई।
* बच्चों व युवाओं के लिए प्रतियोगिताएं – चित्रकला और सांस्कृतिक गतिविधियाँ।
* मोदी प्रदर्शनी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, उपलब्धियों और आत्मनिर्भर भारत पर आधारित प्रदर्शनी।
* स्वास्थ्य पहल – रक्तदान शिविर और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।
* वोकल फॉर लोकल अभियान (25 सितम्बर – 2 अक्टूबर)– स्वदेशी मेला व प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा।
* जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार– उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना जैसी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना।

कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उनकी प्रतिमाओं की सफाई व पुष्पांजलि अर्पित कर किया जाएगा।

इस अवसर पर बजरंग बहादुर सिंह ने कहा—
“सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य सिर्फ सेवा ही नहीं, बल्कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। कार्यकर्ताओं को पूरे समर्पण के साथ सेवा भाव से इस अभियान को सफल बनाना होगा।”

बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख उदय राज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, लेहड़ा मंदिर के पुजारी हरीश चंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू सिंह, जिला सहकारी समिति अध्यक्ष योगेंद्र यादव, सभासद जयप्रकाश गौड़, सभासद प्रद्युमन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक:
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में नया खुलासा, कर्मचारियों की निकासी पर नहीं होती थी चेकिंग:
    बहुसंख्यक समाज जहर से प्रभावित हो गया — जावेद अली के बयान पर बवाल:
    राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी का आरोप, युवक हिरासत में, 10 लाख रुपये बरामद:
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर: