बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा दो महिलाओं की मौत

बृजमनगंज थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत :

महाराजगंज, 4 जुलाई 2025: बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, यह हादसा उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल सवार गणेश चौरसिया अपने परिवार और पड़ोसी के साथ फरेंदा की ओर जा रहे थे।

थानाध्यक्ष ने दी जानकारी :
बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 11:00 बजे सूचना मिली कि मोटरसाइकिल संख्या UP 56 AB 0285 पर सवार गणेश चौरसिया (पुत्र रामप्रीत, निवासी शीशवानिया विशुन, थाना पुरंदरपुर, जनपद महाराजगंज) अपनी पत्नी खुशबू (उम्र 25 वर्ष), पड़ोसी महिला रीना (उम्र 35 वर्ष) और एक 10 वर्षीय बालिका पायल को लेकर हरियाकोट से फरेंदा की तरफ जा रहे थे।

हडिया कोट गांव के पास हुआ हादसा :
हडिया कोट गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर एक ट्रक (UP 53 BT 2315) से हो गई, जिससे खुशबू और रीना की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे में गणेश चौरसिया और बालिका पायल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बृजमनगंज भेजा गया।

ट्रक जब्त, जांच जारी :
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मृतकों एवं घायलों के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :
    • December 16, 2025

    नौतनवा। विजय दिवस के अवसर पर नौतनवा में 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध के शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन…

    Continue reading
    एलन मस्क ने रचा इतिहास, 600 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान :
    • December 16, 2025

    दुनिया के दिग्गज उद्योगपति और टेक उद्यमी एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है, ताज़ा वैश्विक रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क की कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार पहुंच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज- 25 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक बरामद, बाइक चोरी का नेटवर्क टूटा:
    विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :
    सिद्धार्थनगर- विकास से वंचित बराहपुर, बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीणों का फूटा आक्रोश :
    एलन मस्क ने रचा इतिहास, 600 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान :