व्हाट्सएप ठगी का शिकार, महराजगंज के युवक से 1.70 लाख की ऑनलाइन ठगी :

महराजगंज।
ग्राम – सोनाबंदी, थाना बृजमनगंज के निवासी सन्तकुमार पुत्र रामचरन ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए, पीड़ित ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि 23 अगस्त 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक रसीद भेजी गई।

पीड़ित युवक

रसीद सुनील कुमार इंडिया नामक फेसबुक मैसेंजर प्रोफाइल से भेजी गई थी, जिसमें उनके ही गाँव के सुनील कुमार का फोटो लगा हुआ था, चूँकि वास्तविक सुनील कुमार वर्तमान में सऊदी अरब में कार्यरत हैं, पीड़ित ने संदेश को सही मान लिया।

इसके बाद पीड़ित को मोबाइल नंबर 9569181017 से संदेश मिला कि “सऊदी से 24,700/SAR (लगभग 5,80,190) आपके खाते में भेजे जा रहे हैं, जो 24 घंटे में आ जाएंगे, साथ ही यह भी कहा गया कि “मैं सऊदी में फंस गया हूँ, पुलिस ने पकड़ लिया है, तुरंत पैसों की आवश्यकता है।

विश्वास कर पीड़ित ने शुरुआत में रकम – 10,000 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए फोन-पे से भेजा, इसके बाद लगातार दबाव और मैसेज के चलते पीड़ित ने गूगल पे के माध्यम से कुल रकम – 1,70,000 ट्रांसफर कर दिए।

पीड़ित द्वारा 26 अगस्त को साइबर क्राइम थाना, महराजगंज में शिकायत दर्ज कराई थी

पीड़ित ने बताया कि उसके पास सभी मैसेज, स्क्रीनशॉट और पेमेंट ट्रांजैक्शन रसीद मौजूद हैं, जिन्हें उसने पुलिस में सबूत के तौर पर संलग्न किया है।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है, इस साइबर अपराध की गंभीर जांच कर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ठगी गई रकम की रिकवरी सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    • July 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, समाजवादी पार्टी में जो जन्म लेने वाला है, उसका भी पद पहले से तय हो…

    Continue reading
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    • July 15, 2026

    रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका अब बड़ा आर्थिक शिकंजा कसने की तैयारी में है। अमेरिकी सीनेट में एक नया बिल पेश किया गया है, जिसमें भारत, चीन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे:
    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य