शुक्रवार सुबह अचानक से एयर इंडिया की 16 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स को बीच रास्ते ही मोड़ दिया गया, कई प्लेन वापस इंडिया आ रहे हैं तो कुछ को दुनिया के अन्य शहरों के लिए डायवर्ट किया गया है, दरअसल इजराइल के ईरान पर हमले के बाद से दोनों देशों के एयरस्पेस बंद हो गए हैं, जिसके कारण फ्लाइट्स सेवाओं पर असर पड़ा है।



















































