वकील को जान से मारने की धमकीः फरेन्दा में एडीएम के दौरे के दौरान 3 लोगों ने एडवोकेट को धमकाया

महराजगंज के फरेंदा कोतवाली क्षेत्र में एक वकील को धमकी देने का मामला सामने आया है, सिविल कोर्ट फरेंदा के एडवोकेट अरविंद कुमार उपाध्याय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना 12 जून 2025 की है, दोपहर 1:32 बजे एसडीएम फरेंदा के पेशकार आलोक सिंह ने वकील को फोन कर बताया कि एडीएम महराजगंज से आ रहे हैं, वकील ने यह जानकारी अपने पक्षकार को दी, करीब 2:18 बजे वकील मौके पर पहुंचे, जहां एडीएम, एसडीएम और एसएचओ फरेंदा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मीटिंग के बाद जब वकील अपनी मोटरसाइकिल से वापस जा रहे थे, तब ग्राम सिधवारी के केशवनाथ, उनके बेटे सतीश और प्रहर्ष ने उन्हें रोक लिया, तीनों ने वकील को धमकी दी कि अगर जान प्यारी है तो इस मुकदमे की पैरवी छोड़ दें, आरोपियों ने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए वकील को जान से मारने की धमकी दी, उन्होंने कहा कि हाथ-पैर तोड़ देंगे और सारी वकालत भूल जाएंगे।

वकील ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस घटना से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है और समाज में उनकी प्रतिष्ठा को भी नुकसान हुआ है, उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    फरेंदा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, महिला शिकायतकर्ताओं को मिली प्राथमिकता:
    • October 17, 2026

    महराजगंज। जनपद महराजगंज की तहसील फरेंदा में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी ने की। इस दौरान विभिन्न प्रकरणों और शिकायतों…

    Continue reading
    बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मौलिक अधिकार पर दिया जोर:
    • October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट तक पहुंच को मौलिक अधिकार बताते हुए कहा है कि बच्चों को इससे पूरी तरह दूर रखना उचित नहीं होगा। अदालत ने बच्चों को इंटरनेट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *