नेपाल यात्रा में अब 4.25 लाख रुपये नकद ले जा सकेंगे भारतीय पर्यटक: नेपाल कैबिनेट का बड़ा फैसला

नेपाल यात्रा में अब 4.25 लाख रुपये नकद ले जा सकेंगे भारतीय पर्यटक: नेपाल कैबिनेट का बड़ा फैसला

भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक, भौगोलिक और सामाजिक संबंध अत्यंत गहरे हैं, दोनों देशों के नागरिक प्रतिदिन व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक-दूसरे के यहाँ आते-जाते हैं, ऐसे में नेपाल सरकार ने भारतीय नागरिकों को एक बड़ी राहत देते हुए नकद ले जाने की सीमा को बढ़ा दिया है, जिससे पर्यटन और व्यापार क्षेत्रों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

अब 4.25 लाख रुपये नकद ले जा सकेंगे भारतीय :
नेपाल के उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल ने बताया कि नेपाल की केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया है, अब भारतीय नागरिक नेपाल में 4 लाख 25 हजार रुपये तक नकद लेकर जा सकते हैं, इससे पहले यह सीमा केवल 25,000 थी।

व्यापार, चिकित्सा और पर्यटन को मिलेगा लाभ :
इस फैसले से उन व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी जो सीमावर्ती क्षेत्रों में लेन-देन करते हैं, साथ ही, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों से आने वाले वे नागरिक जो इलाज के लिए नेपाल जाते हैं, उन्हें अब नकदी की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। पर्यटन पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा, क्योंकि नकद राशि की सीमा बढ़ने से पर्यटक अधिक स्वतंत्रता के साथ योजना बना सकेंगे।

नोटबंदी जैसे नियम अब भी लागू :
नेपाल सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारतीय मुद्रा में 100 से ऊपर के नोट अभी भी नेपाल में प्रतिबंधित हैं, इसके अलावा, यदि किसी यात्री के पास 6 लाख या उससे अधिक विदेशी मुद्रा है, तो उसे कस्टम विभाग को इसकी लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा, अमेरिकी डॉलर में यात्रा करने वालों को \$5,000 तक की सीमा की अनुमति है।

पर्यटन उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार :
नेपाल की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है, कोविड-19 के बाद से नेपाल का पर्यटन उद्योग काफी प्रभावित हुआ था, नकद ले जाने की सीमा बढ़ाने से अब भारतीय पर्यटक ज्यादा आत्मविश्वास के साथ नेपाल यात्रा कर सकेंगे, जिससे होटल, ट्रैवल एजेंसियों, स्थानीय गाइड्स और अन्य व्यवसायों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    One thought on “नेपाल यात्रा में अब 4.25 लाख रुपये नकद ले जा सकेंगे भारतीय पर्यटक: नेपाल कैबिनेट का बड़ा फैसला

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये: