निरहुआ का अखिलेश यादव पर हमला: “हिंदू धर्म पर चोट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते

निरहुआ का अखिलेश यादव पर हमला: “हिंदू धर्म पर चोट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते” :

निरहुआ (दिनेश लाल यादव) – भोजपुरी फिल्म अभिनेता और आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है, एक फिल्म प्रमोशन के दौरान वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव बार-बार हिंदू धर्म को अपमानित करने की कोशिश करते हैं।

निरहुआ ने कहा, “अखिलेश यादव अपने धर्म पर चोट करने का एक भी अवसर नहीं छोड़ते, उन्हें लगता है कि हिंदू देवी-देवताओं और मंदिरों का अपमान कर एक खास वर्ग को खुश किया जा सकता है, लेकिन सच्चाई यह है कि आज के समय में सभी लोग राष्ट्रहित और विकास को प्राथमिकता देते हैं।

भाषा की विविधता पर गर्व’: महाराष्ट्र विवाद पर टिप्पणी :-
महाराष्ट्र में भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए निरहुआ ने कहा, “मैं हर बार खुलेआम कहता हूं कि मैं मराठी नहीं, भोजपुरी बोलता हूं, दम है तो मुझे रोक कर दिखाओ, गरीबों को निशाना क्यों बनाते हो?” उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता गंदी राजनीति कर रहे हैं और समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

विविधता में एकता ही भारत की असली ताकत है, इटावा में कथावाचक पिटाई मामले पर टिप्पणी :

इटावा में कथावाचक के साथ हुई मारपीट की घटना पर निरहुआ ने कहा कि इस मामले में कुछ राजनेताओं ने “डर्टी पॉलिटिक्स” की है, उन्होंने कहा, “विकास की बात होनी चाहिए, न कि जाति-धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की।”

बिहार और यूपी की राजनीति पर नजर :
उत्तर प्रदेश और बिहार में आगामी चुनावों के सवाल पर निरहुआ ने कहा, “एनडीए गठबंधन ने बिहार में बदलाव लाया है, सड़कों की हालत सुधरी है, लेकिन कुछ लोग फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं, मैं फिलहाल फिल्मों पर फोकस कर रहा हूं, लेकिन पार्टी जहां कहेगी, वहां चुनाव लड़ूंगा।”

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: