महराजगंज : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में संगोष्ठी, भाजपा कर रही उनके विचारों को साकार – पिछड़ा आयोग सदस्य

महराजगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में संगोष्ठी, भाजपा कर रही उनके विचारों को साकार — पिछड़ा आयोग सदस्य :

महराजगंज ; भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा डॉ. मुखर्जी के विचारों और सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में जुटी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक देश, एक विधान’ की अवधारणा को साकार कर रहे हैं, जो डॉ. मुखर्जी का सपना था।

संगोष्ठी की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव ने की, उन्होंने कहा कि धारा 370 की समाप्ति के साथ कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का डॉ. मुखर्जी का सपना साकार हुआ है।

इस अवसर पर अरुणेश शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, राकेश गुप्ता, शिवांश अग्रहरी, डॉ. आशीष मिश्रा, अभय जायसवाल, अश्वनी तिवारी, सनत पाण्डेय, रमेश वर्मा, दयाशंकर रौनियार, राहुल पाण्डेय, गिरीश मद्धेशिया, जगदीश साहनी, मेवा लाल, पंकज कसौधन, सन्नी अग्रहरी, जितेन्द्र कनौजिया, दीपक कुमार, महेंद्र निगम, राहुल जायसवाल, हरिद्वार वर्मा, पवन तिवारी, अजय पाण्डेय और मृत्युंजय पटेल समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फरेंदा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, महिला शिकायतकर्ताओं को मिली प्राथमिकता:
    • October 17, 2026

    महराजगंज। जनपद महराजगंज की तहसील फरेंदा में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी ने की। इस दौरान विभिन्न प्रकरणों और शिकायतों…

    Continue reading
    बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मौलिक अधिकार पर दिया जोर:
    • October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट तक पहुंच को मौलिक अधिकार बताते हुए कहा है कि बच्चों को इससे पूरी तरह दूर रखना उचित नहीं होगा। अदालत ने बच्चों को इंटरनेट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *