एथेनॉल विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा, बोले- मेरा कोई रोल नहीं:

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक याचिका में स्पष्ट किया है कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की प्रक्रिया में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) प्रोग्राम और E20 पहल पूरी तरह से केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र के प्रोजेक्ट हैं।

दरअसल, मेटा प्लेटफॉर्म्स, एक्स और गूगल पर एथेनॉल को लेकर नितिन गडकरी के कई AI-जनरेटेड डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि इन वीडियो में उन्हें एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) प्रोग्राम और E20 पहल से भ्रामक तरीके से जोड़ा गया है, जिससे गलत जानकारी फैल रही है।

इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को डिजिटल कंटेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अनुमति दे दी। अब नितिन गडकरी मेटा प्लेटफॉर्म्स, एक्स और गूगल के खिलाफ सिविल सूट दायर कर सकते हैं।

  • Related Posts

    छात्रों को डराने-धमकाने के आरोप में सत्यम पंडित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग:
    • July 27, 2026

    गाज़ियाबाद के विजय नगर थाने में समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सत्यम पंडित के खिलाफ प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि शांतिपूर्ण…

    Continue reading
    शांतिपूर्ण विरोध के लिए पूरे देश में बनेगा प्रोटोकॉल? सुप्रीम कोर्ट ने दिए संकेत:
    • July 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार एक संवैधानिक गारंटी है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एथेनॉल विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा, बोले- मेरा कोई रोल नहीं:
    छात्रों को डराने-धमकाने के आरोप में सत्यम पंडित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग:
    शांतिपूर्ण विरोध के लिए पूरे देश में बनेगा प्रोटोकॉल? सुप्रीम कोर्ट ने दिए संकेत:
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    सिद्धार्थनगर—लोटन में संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश: