छात्रों को डराने-धमकाने के आरोप में सत्यम पंडित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग:

गाज़ियाबाद के विजय नगर थाने में समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सत्यम पंडित के खिलाफ प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन से लौट रहे छात्रों को डराने-धमकाने और जान-माल के नुकसान की धमकी दी गई।

शिकायतकर्ताओं ने मामले में आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। समाजवादी युवजन सभा के नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और छात्रों को डराने-धमकाने के मामलों में प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव प्रियांशु यादव, प्रदेश महासचिव शिवम कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ बिग्रेड अनीश अली, जिला महासचिव नईम ख़ान, डम्पी यादव, सुधांशु पांडेय, प्रवीण कुमार, मयंक यादव और उस्मान अली मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *