गोरखपुर में शर्मसार करने वाली घटना- बेटों ने मां का शव लेने से किया इनकार:

गोरखपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के मुताबिक, शहर के एक वृद्धाश्रम में रह रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, वृद्धाश्रम प्रबंधन ने जैसे ही परिजनों को घटना की सूचना दी, तो महिला के बेटों ने अपनी ही मां का शव लेने से साफ इनकार कर दिया।

वृद्धाश्रम कर्मचारियों के अनुसार, जब उन्होंने बेटों को फोन कर यह दुखद खबर दी, तो बेटे ने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा घर में शादी है, अगर डेड बॉडी आ गई तो अपशकुन हो जाएगा। आप बॉडी को चार दिन डीप फ्रीजर में रखवा दीजिए, शादी खत्म होने के बाद चार दिन बाद अंतिम संस्कार करवा दूंगा।

कलयुगी बेटों की इस संवेदनहीनता के बाद वृद्धाश्रम प्रबंधन भी स्तब्ध रह गया। वहीं, दूसरी ओर, महिला के पति ने मानवीयता दिखाते हुए अपनी पत्नी के शव को खुद गांव ले जाकर घाट किनारे दफनाया। पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी को सम्मानजनक विदाई देना चाहता है, भले ही बेटों ने अपना फर्ज न निभाया हो।

यह पूरा मामला समाज में बढ़ती संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है, जहां शादी की खुशियों के बीच एक मां की मौत को अपशकुन मानकर अनदेखा कर दिया गया।

  • Related Posts

    ट्रिपल डेथ मिस्ट्री, बच्चों को खिड़की से लटकाया, पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:
    • March 8, 2026

    महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की एक महिला कर्मी के पति ने अपने मासूम बेटा-बेटी की हत्या करने के…

    Continue reading
    महराजगंज, धानी में करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत:
    • March 7, 2026

    धानी, महराजगंज | महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र अंतर्गत सिकंदराजीतपुर स्थित एक मैरिज पैलेस में डेकोरेशन का काम करते समय बड़ा हादसा हो गया, जहां करंट की चपेट में आने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया की जीत पर MS Dhoni का खास संदेश:
    न्यूजीलैंड पर भारत की बड़ी जीत, संजू सैमसन बने फाइनल के हीरो:
    भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026, फाइनल में न्यूज़ीलैंड की टीम हुई धराशायी:
    ट्रिपल डेथ मिस्ट्री, बच्चों को खिड़की से लटकाया, पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:
    महिला दिवस पर योगी आदित्यनाथ का नारी शक्ति को संदेश: