राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह- सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने निमंत्रण न मिलने पर जताई नाराज़गी:

अयोध्या, 24 नवम्बर, 2025 — अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद अवधेश प्रसाद ने राम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण समारोह के लिए उन्हें आमंत्रण नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा है कि वे अपने जन्म और कर्मस्थल अयोध्या के प्रतिनिधि हैं, फिर भी उन्हें “कार्ड” नहीं मिला, जबकि “बाहरी लोगों” को प्राथमिकता दी जा रही है।

अपने Social Media पर उन्होंने कहा, मुझे न‌ बुलाएं जाने का कारण मेरा दलित समाज से होना है।

प्रसाद ने साफ किया कि यदि उन्हें निमंत्रण मिला होता, तो वे नंगे पांव रामलला के दर्शन के लिए मंदिर जाते, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या यात्रा का स्वागत करते हुए यह भी जताया कि इस मौके पर वे उन लोगों के पुनर्स्थापन की मांग करेंगे, जिनके घर मंदिर निर्माण के दौरान प्रभावित हुए थे।

उन्होंने यह आशा भी व्यक्त की है कि किसानों को उचित मुआवजा मिलेगा और बेरोजगार शिक्षित युवा सरकार में रोजगार पा सकेंगे, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अवधेश प्रसाद के दावे का समर्थन किया है और इसे भावनात्मक भेदभाव बताया है।

प्रसाद की नाराज़गी पर आयोजन समिति की ओर से अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है कि उन्हें क्यों निमंत्रण नहीं दिया गया।

  • Related Posts

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    • August 24, 2026

    Breaking News: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने रविवार को आरक्षण का विरोध करने या इसे खत्म करने की मांग करने वालों के…

    Continue reading
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यूनिफॉर्म के नियम का पालन जरूरी:
    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत: