ट्रिपल डेथ मिस्ट्री, बच्चों को खिड़की से लटकाया, पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:

महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की एक महिला कर्मी के पति ने अपने मासूम बेटा-बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों को खिड़की से रस्सी के सहारे लटका दिया गया, इसके बाद पति ने छत के कुंडे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

मृतक ने मौत से पहले कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा। नोट में उसने लिखा—
हमारी मौत का कारण मेरी पत्नी और उसका आशिक सोनू गौतम है, मेरे साथ रहते हुए भी सोनू से बात करती है। बच्चों को अपने से दूर नहीं कर सकता हूं।

कमरे की दीवार पर मृतक अमरेश ने सुसाइड नोट लिखा

यह घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब पति ने बच्चों की हत्या की तो उनकी चीख सुनकर नीचे की मंजिल पर रहने वाले किराएदारों को शक हुआ, उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद वे ऊपर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। तब उन्होंने महिला जवान को फोन कर घटना की जानकारी दी, उस समय वह ड्यूटी पर थी।

कुछ देर बाद महिला जवान घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया। दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। खिड़की के सहारे 4 साल के बेटे और 3 साल की बेटी का शव लटका हुआ था, जबकि पति का शव कमरे में फंदे से झूल रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस और SSB के जवान मौके पर पहुंच गए। महिला जवान नौतनवा में नेपाल बॉर्डर पर तैनात है और गांधी नगर इलाके में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती थी। उसका पति घर पर ही रहता था और कोई काम नहीं करता था। परिवार मूल रूप से गाजीपुर जिले के सैदपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

बेटा-बेटी और पति की लाश देखकर वह बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद होश में आने पर वह फर्श पर लेटकर रोने लगी, मासूम बच्चों के शव से लिपटकर बिलखते हुए वह फिर बेहोश हो गई।

बेटा-बेटी और पति की लाश देखकर फर्श पर लेटकर रोने लगी महिला

कमरे की दीवार पर मृतक अमरेश ने सुसाइड नोट लिखते हुए आरोप लगाया—
मेरे साथ रहकर भी वंदना, सोनू को कॉल करती है। बोलती है तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते हो। मैं अपने बच्चों को दूर नहीं कर सकता हूं। हमारी मौत का कारण मेरी पत्नी वंदना कुमारी (SSB) और उसका आशिक सोनू गौतम, वंदना के पिता रामअवतार, मां चंदा देवी, भाई नवीन कुमार, उसकी पत्नी सुनीता देवी और अमरनाथ हैं। ये लोग पैसे के लिए मेरी पत्नी को अपने घर बुलाते हैं। पत्नी हर महीने 5000 रुपए देती है। इनका आशिक सोनू गौतम ये भी पैसे लेता है, सोनू की वजह से आज पूरा परिवार खत्म हो गया।

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Reported by: Akash Kumar Agrahari Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    बीजेपी का राज्यों को निर्देश, विपक्ष के खिलाफ पारित करें निंदा प्रस्ताव:
    • April 18, 2026

    लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद महिला आरक्षण से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’ तथा परिसीमन प्रक्रिया से जुड़े विधेयक पारित नहीं हो…

    Continue reading
    नेपाल में महंगा डीजल-पेट्रोल, भारत में उमड़ी भीड़, बॉर्डर पर बिगड़े हालात:
    • April 18, 2026

    नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी उछाल का असर अब भारत-नेपाल सीमा पर साफ दिखने लगा है। नौतनवा क्षेत्र में हालात ऐसे हो गए हैं कि नेपाली वाहन चालक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीजेपी का राज्यों को निर्देश, विपक्ष के खिलाफ पारित करें निंदा प्रस्ताव:
    M.R.A.K. इंटर कॉलेज बना तकनीकी शिक्षा का केंद्र, रोबोटिक्स कार्यशाला में उमड़ी छात्रों की भीड़:
    नेपाल में महंगा डीजल-पेट्रोल, भारत में उमड़ी भीड़, बॉर्डर पर बिगड़े हालात:
    महिला आरक्षण पर सियासत तेज: संशोधन विधेयक गिरने पर इकरा हसन का सरकार पर हमला:
    महाराजगंज में गूंजा नारी शक्ति का दम! भाजपा का भव्य जुलूस: