फरेन्दा में महिला की मौत से मचा बवाल, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप :

महराजगंज ज़िले के फरेन्दा क्षेत्र में मंगलवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद हंगामा मच गया, परिजनों ने फरेन्दा के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, महिला को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन फरेन्दा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में देरी की और लापरवाही बरती, जिससे महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर फैलते ही परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    फिल्म के नाम पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर’ पंडित’ के टाइटल पर जताई आपत्ति:
    • February 12, 2026

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के निर्माताओं को कड़ी फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि किसी भी समुदाय या वर्ग को नीचा दिखाने वाला नाम…

    Continue reading
    कानपुर लैंबोर्गिनी केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिवम मिश्रा गिरफ्तार:
    • February 12, 2026

    कानपुर। शहर में चर्चित लैंबोर्गिनी हिट-एंड-रन मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म के नाम पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर’ पंडित’ के टाइटल पर जताई आपत्ति:
    कानपुर लैंबोर्गिनी केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिवम मिश्रा गिरफ्तार:
    राजपाल यादव जेल केस, भाई के बयान से नया मोड़, लोन नहीं बल्कि निवेश का दावा:
    ट्रेड डील के बीच रूसी तेल पर विवाद, भारत को लेकर रूस का स्पष्ट संदेश:
    त्रिलोकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा: