आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज में 10 नये डिजिटल बोर्ड का हुआ उद्घाटन ।

आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज बृजमनगंज में बृहस्पतिवार को शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विनीता सिंह ने फीता काटकर 10 नये अत्याधुनिक डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में हमेशा परिश्रम का मार्ग चुनना चाहिए, लगन और मेहनत से आप आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। इस स्मार्ट क्लास से आपको अति आधुनिक शिक्षा प्राप्त होगी। यह विद्यालय द्वारा छात्र हित में किया गया कार्य है, क्योंकि आज का युग डिजिटल युग है, विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि विद्यालय के लिए बच्चों का विकास सर्वोपरि है। स्मार्ट बोर्ड -इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड या ई-बोर्ड छात्रों के जीवन को बेहतर बनाते हुए छात्रों के सीखने के अनुभव में सुधार करते हैं, यह शिक्षकों और छात्रों को सहयोगी रूप से सीखने, फ़ाइलें साझा करने, ऑनलाइन संसाधनों तक पहुँचने और शैक्षिक सॉफ़्टवेयर का उपयोग करने का एक साधन है।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा की तकनीकी गुणवत्ता के लिए पहले से ही 10 डिजिटल बोर्ड लगाये गए हैं।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    You Missed

    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका:
    20 मार्च क्यों है खास? जानिए इस दिन मनाए जाने वाले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय दिवस: