महाराजगंज पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

महराजगंज में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। इस फेरबदल में 10 उपनिरीक्षक और 44 कॉन्स्टेबल के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।

महिला थाना में बड़ा बदलाव करते हुए वर्तमान थानाध्यक्ष नैनश्री जायसवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है, उनके स्थान पर पुलिस लाइन से सरोजनी बर्मा को नई महिला थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं अन्य प्रमुख बदलावों में उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह को सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष कोल्हुई बनाया गया है और अरविंद कुमार सिंह को थानाध्यक्ष कोल्हुई से पीआरओ और रोहित कुमार सिंह को पीआरओ से डीसीआरबी में स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस लाइन से कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों में भेजा गया है, अंजनी यादव को थाना कोतवाली, आकाश कुमार सिंह को थाना श्यामदेउरवा, अशोक कुमार को थाना पनियरा, मोहम्मद इस्माइल खान को थाना श्यामदेऊरवा और आलोक कुमार सिंह को थाना पनियरा में नई तैनाती दी गई है।

  • Related Posts

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य
    • July 13, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज) | पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में ‘वन महोत्सव 2026’ के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई।…

    Continue reading
    अब सिर्फ Original Digital Ticket ही होगा मान्य, RailOne ऐप को लेकर रेलवे का नया निर्देश:
    • July 12, 2026

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: RailOne ऐप से बुक अनारक्षित टिकट पर नया नियम, WhatsApp Screenshot नहीं होगा मान्य। भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप से बुक किए जाने वाले…

    Continue reading

    You Missed

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे:
    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य