रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने साइकिल सवार को रौंदा हालत नाज़ुक…! – बृजमनगंज, महराजगंज

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थानाक्षेत्र के करमहा के हरिहरपुर टोले के सुनील पुत्र देवेन्द्र उम्र पच्चीस साल आज दोपहर में सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गया घटना उस समय हुई जब आज दोपहर में सुनील अपने गांव हरिहरपुर से बृजमनगंज धानी मुख्य मार्ग पर साइकिल से कहीं जा रहा था

तभी बंगला चौराहे के आगे एक पुल के समीप अचानक एक बाइक सवार ने काफी जोर से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, इसके बाद वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई और एंबुलेंस बुला कर नजदीकी सीएचसी भेजा गया।

सूत्रों के अनुसार हालत की गंभीरता को देखते हुए सुनील को गोरखपुर भेज दिया गया।

इस तरह, इस समय क्षेत्र में रोड एक्सीडेंट की बाढ़ सी आ गई है हर रोज हर सड़क पर कहीं न कहीं सड़क दुघर्टना होती जा रही है जो काफी चिंता का विषय है।

आम लोग डरे सहमें से है, रोड पर निकलने से डरने लगे हैं।
कब किसका कहां एक्सीडेंट हो जाय कोई ठिकाना नही है।
अब देखना होगा कि कब तक इस तरह की घटनाओं पर विराम लग पायेगा यह बड़ा सवाल है

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा, शोहरतगढ़ में 102 जोड़ों का विवाह संपन्न:
    • November 17, 2026

    सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 102 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…

    Continue reading
    यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 7.38 करोड़ पुरुष और 6.20 करोड़ महिला मतदाता शामिल:
    • November 17, 2026

    उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने एसएसआर के तहत नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक, प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 13.39 करोड़ से बढ़कर अब 13,58,68,905…

    Continue reading