यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम – सभी डिब्बों और इंजनों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे :

यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम – सभी डिब्बों और इंजनों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे :

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कोचों और इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है, इस पहल से चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की निजता का विशेष ध्यान रखते हुए कैमरे केवल दरवाजों और सामान्य आवागमन वाले क्षेत्रों में लगाए जाएंगे, प्रत्येक डिब्बे में चार डोम सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जबकि इंजनों में कुल छह कैमरे लगाए जाएंगे—दोनों ओर, आगे-पीछे और केबिन में।

इसके अतिरिक्त, इंजन के प्रत्येक केबिन में एक-एक डोम कैमरा और डेस्क पर दो माइक्रोफोन भी स्थापित किए जाएंगे, कुछ डिब्बों और इंजनों में इस प्रणाली का सफल परीक्षण पहले ही किया जा चुका है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस योजना की प्रगति की समीक्षा की है, रेल मंत्री ने देशभर के 74,000 डिब्बों और 15,000 इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को मंजूरी दे दी है।

रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को एक नई मजबूती देने वाला साबित होगा।

  • Related Posts

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    • July 12, 2026

    लखनऊ-कानपुर सफर अब सिर्फ 45 मिनट में: कल होगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, 14 जुलाई से आम जनता के लिए खुलेगा रास्ता। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पूरी तरह तैयार हो चुका है। 13…

    Continue reading
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने:
    • July 10, 2026

    अयोध्या में फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग जारी है। इस बीच अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपना पहला लुक साझा करते हुए फिल्म में अपने किरदार का खुलासा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS ने खंगाला पूरा परिसर:
    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी, कहा हमला हुआ तो अमेरिका देगा विनाशकारी जवाब:
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने: