1991 का केस, 2025 में फैसला – आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा और जुर्माना :

महराजगंज। न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा की अदालत ने गुरुवार को करीब 34 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी मोलई निवासी पिपरिया, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज को दोषी करार देते हुए जेल में बिताई गई अवधि व एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा की सजा सुनाई, साथ ही न्यायालय ने उस पर 1250 रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

अभियोजन के अनुसार, मामला वर्ष 1991 का है, आरोप था कि आरोपी ने जंगल से चोरी-छिपे लकड़ी काटकर ले जाने का अपराध किया था। इस दौरान फरेंदा पुलिस ने लकड़ी बरामद कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। विवेचना पूरी होने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। लंबी सुनवाई के बाद अंततः न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

  • Related Posts

    सरकारी खरीद केंद्रों पर अब आसान होगी गेहूं बिक्री, रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं:
    • April 20, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं खरीद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब किसान बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के भी सरकारी खरीद केंद्रों पर अपनी फसल…

    Continue reading
    M.R.A.K. इंटर कॉलेज बना तकनीकी शिक्षा का केंद्र, रोबोटिक्स कार्यशाला में उमड़ी छात्रों की भीड़:
    • April 18, 2026

    महराजगंज (धानी बाजार): धानी बाजार स्थित M.R.A.K. (महेश राम अशोक कुमार) कन्या इंटर कॉलेज में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की गई। विद्यालय में कंप्यूटर, रोबोटिक्स और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी खरीद केंद्रों पर अब आसान होगी गेहूं बिक्री, रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं:
    महिला आरक्षण विधेयक पर विवाद, पंकज चौधरी बोले—विपक्ष ने रोका ऐतिहासिक कदम:
    महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर निशाना, संबोधन को बताया ‘कोरा’:
    महराजगंज ऑनर किलिंग: प्रेमी संग देख बहन को भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला:
    हाईवे पर अब लापरवाही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए कड़े निर्देश: