महराजगंज: खाद लेने गए किसान की मौत, सपा अध्यक्ष ने दिया एक लाख का सहयोग :

महराजगंज।
14 अगस्त को सहकारी समिति से खाद लेने के दौरान हुई दर्दनाक घटना में सबयां गांव के वृद्ध किसान रमाशंकर चौरसिया की मौत के बाद समाजवादी पार्टी परिवार के साथ खड़ी दिखाई दी।

शुक्रवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल खुद सिसवा क्षेत्र के सबयां गांव पहुंचे और मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात की, उन्होंने दुःख की इस घड़ी में परिवार को एक लाख रुपए का चेक सौंपकर आर्थिक मदद दी और भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी हर संभव सहयोग के लिए हमेशा तैयार है।

इस दौरान श्यामलाल पाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि –
> “केंद्र और प्रदेश सरकार में किसानों का निरंतर दमन हो रहा है, खाद की कमी से किसान रोजमर्रा की परेशानियों से जूझ रहे हैं, खाद लेने गए किसान की मौत ने यह साबित कर दिया है कि सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता सुशील टिबड़ेवाल, सुमन ओझा, महातम यादव, समसुद्दीन, रिंकू सिंह, कैलाश प्रजापति, प्रमोद शर्मा और अशोक जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: