पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। हंदवाड़ा के नौगांव सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से अचानक फायरिंग शुरू की गई और सीमा पर भारी गोलाबारी की जा रही है।
भारतीय सेना ने पूरी मजबूती और वीरता के साथ जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सीमा पर तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं, लेकिन भारतीय जवान पूरी सतर्कता और मजबूती के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं।





