महराजगंज में बिना अनुमति जुलूस निकाले 4 नामजद समेत 60 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस :

महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र में बिना अनुमति जुलूस निकालने का मामला सामने आया, पुलिस ने इस मामले में 4 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता को 21 सितंबर 2025 को सूचना मिली कि लोहिया नगर निवासी साहिल, सुभाष नगर निवासी अदनान, वीर बहादुर नगर निवासी सरफराज और सिंदुरिया गांव निवासी मोहम्मद मुस्लिम नगर तिराहे पर जुलूस निकाल रहे थे, इस जुलूस में करीब 50-60 लोग शामिल थे।

जुलूस से मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी सदर को भी सूचित किया।

पुलिस ने आयोजकों से अनुमति पत्र मांगा, लेकिन कोई भी अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका, साथ ही जुलूस की कोई पूर्व सूचना थाना कोतवाली या नगर चौकी को नहीं दी गई थी। रास्ता खाली करने का अनुरोध करने के बाद भी आयोजकों ने सहयोग नहीं किया।

जनपद में लागू धारा 163 के बावजूद जुलूस निकाला गया, जो धारा 189 (2) और 223 BNS का उल्लंघन माना गया, अंततः पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया और चौकी प्रभारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक:
    • June 16, 2026

    नई दिल्ली: NEET परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सरकार ने 22 जून तक Telegram पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा 30 जून…

    Continue reading
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में नया खुलासा, कर्मचारियों की निकासी पर नहीं होती थी चेकिंग:
    • June 16, 2026

    अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में आज दो FIR दर्ज हो सकती हैं। पहली FIR यूपी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला और दूसरी धर्मसेना के संस्थापक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक:
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में नया खुलासा, कर्मचारियों की निकासी पर नहीं होती थी चेकिंग:
    बहुसंख्यक समाज जहर से प्रभावित हो गया — जावेद अली के बयान पर बवाल:
    राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी का आरोप, युवक हिरासत में, 10 लाख रुपये बरामद:
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर: