ईडी की कार्रवाई – राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाने वाले BJP नेता पर गिरी गाज :

नई दिल्ली:
राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता के मुद्दे पर शिकायत करने वाले कर्नाटक BJP कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है। ईडी ने उन्हें 9 सितंबर 2025 को दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में पेश होने का आदेश दिया है।

ईडी ने यह कार्रवाई FEMA (Foreign Exchange Management Act) के तहत की है, जांच एजेंसी का कहना है कि शिशिर से उन दस्तावेजों और सबूतों को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, जिनके आधार पर उन्होंने राहुल गांधी पर ब्रिटिश नागरिक होने का आरोप लगाया था।

शिशिर ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ब्रिटेन में कंपनी रजिस्ट्रेशन के दौरान खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया था। इस मामले को लेकर अब ईडी विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन की संभावना की जांच कर रही है।

फिलहाल, राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

  • Related Posts

    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    • March 22, 2026

    सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रविवार…

    Continue reading
    पति ने नहीं भरवाया गैस सिलेंडर, 5 महीने के बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई पत्नी:
    • March 22, 2026

    बाराबंकी, उत्तर प्रदेश: यूपी के बाराबंकी में एक पत्नी ने चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार कर दिया और पति से गैस सिलेंडर भरवाने की मांग की। लेकिन पति ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ विश्वविद्यालय में दोहरे आयोजन- शहीदों को श्रद्धांजलि, डॉ लोहिया की जयंती मनाई गई:
    राम मंदिर परिसर में अब 6 उप-मंदिरों पर धर्म ध्वजा फहराने की तैयारी:
    मटिहनवां खास में नए पेट्रोल पंप का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत:
    जिलाधिकारी संतोष शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की:
    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार: