पीलीभीत से चौंकाने वाली घटना – समोसे की फरमाइश पूरी न होने पर पत्नी ने भरी पंचायत में पति की जमकर पिटाई करवा दी। मामला 31 अगस्त का है, जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने बुधवार को दर्ज की।
पुलिस के मुताबिक, शिकायत में बताया गया कि 30 अगस्त को संगीता ने अपने पति से समोसे लाने की मांग की, लेकिन पति समोसे नहीं लाया। इससे नाराज होकर उसने अगले दिन मायके वालों को बुला लिया और पंचायत में हंगामा खड़ा कर दिया।
















































