आनंद नगर स्टेशन पर विदाई बनी मातम, ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत :

फरेंदा निवासी संतराम बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए, आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर वह अपने परिवार को गोमती नगर एक्सप्रेस से विदा करने पहुंचे थे, दोपहर करीब 1:40 बजे जैसे ही उन्होंने ट्रेन में परिवार को चढ़ाया, उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह पटरी पर गिर पड़े।

चलती ट्रेन की चपेट में आने से उनका पैर कट गया, मौके पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी आनंद नगर टीम ने गंभीर रूप से घायल संतराम को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा, जहाँ हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

लेकिन अफसोस, गोरखपुर ले जाते समय ही रास्ते में संतराम ने दम तोड़ दिया, जीआरपी आनंद नगर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Reported by : Ajay Tripathi, Reporter – Brijmanganj (Up Live Express)

  • Related Posts

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    • March 21, 2026

    सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद बना हिंसक, बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुलानी में ग्राम पंचायत निधि से बन रही सड़क में एक घर के सामने चौड़ी और…

    Continue reading
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    • March 21, 2026

    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी परिप्रेक्ष्य में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: