16 साल के बेटे की आकस्मिक मृत्यु, नगर अध्यक्ष ने संभाला अंतिम संस्कार का जिम्मा :

बृजमनगंज, महराजगंज – वार्ड नंबर 7 निवासी स्वर्गीय शंभू बजाज की पुत्री नीता कसौधन के इकलौते पुत्र निशु (तुषार) की आकस्मिक मृत्यु ने पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ा दी, इस कठिन घड़ी में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और क्रिया-कर्म व अंतिम संस्कार का पूरा जिम्मा उठाने की बात कही, उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं।”

नगर अध्यक्ष ने लिया अंतिम संस्कार का जिम्मा

स्वर्गीय शंभू बजाज बृजमनगंज के जाने-माने कपड़ा व्यवसायी थे, उनके दो पुत्र गोपाल और शिवनाथ तथा पुत्री नीता परिवार के साथ रहते थे, गोपाल की मृत्यु के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी, जबकि शिवनाथ व्यापार के सिलसिले में दूसरे शहर चले गए, इसके चलते नीता अपने इकलौते पुत्र तुषार के साथ अकेली रह गईं।

घर में आय का कोई स्थायी स्रोत न होने और व्यापार बंद होने की वजह से परिवार आर्थिक तंगी में था, इसी बीच तुषार, मात्र 16 वर्ष का किशोर, अचानक बीमार पड़ गया, मां ने हर संभव प्रयास करते हुए इलाज और झाड़-फूंक करवाई, लेकिन तुषार की जान नहीं बच सकी, गंभीर हालत में उसे लखनऊ ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

देर रात नीता अपने बेटे के शव को एम्बुलेंस में लेकर बृजमनगंज लौटी, इस खबर ने पूरे कस्बे को स्तब्ध और गमगीन कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल तुरंत परिवार के घर पहुंचे, उन्होंने दुखी परिवार को सांत्वना देते हुए कहा, “हम इस दुख की घड़ी में आपके साथ हैं।” उन्होंने अंतिम संस्कार और क्रिया-कर्म का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली।

दोपहर को बनहा घाट पर मृतक के माता-पिता ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजन और रिश्तेदार भावुक हो गए, आंखों में आंसू थम नहीं रहे थे, यह हृदयविदारक दृश्य देख पूरे कस्बे के लोग भी गमगीन हो उठे।

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा, “यह घटना बेहद दुखद है, ऐसे परिवारों की मदद के लिए हमें हमेशा आगे आना चाहिए, जो आर्थिक तंगी और समाज की उपेक्षा झेल रहे हैं।”

नीता कसौधन के इकलौते पुत्र की मृत्यु ने पूरे कस्बे को झकझोर दिया है, स्थानीय लोग परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और हर संभव मदद देने की बात कह रहे हैं।

इस दुखद अवसर पर सभासद रवि यादव, प्रबंधक आशीष जायसवाल, रामकुमार कसौधन, सभासद झीनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक चौधरी, मनोज जायसवाल, काजू कनौजिया, गौरव जयसवाल, अरविंद, आलोक सहित नगर के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



  • Related Posts

    मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS ने खंगाला पूरा परिसर:
    • July 12, 2026

    मुंबई: रविवार देर रात मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। सूचना मिलते ही कोलाबा पुलिस,…

    Continue reading
    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    • July 11, 2026

    महराजगंज: धानी बाजार | महराजगंज जनपद के धानी बाजार क्षेत्र से विकास कार्यों में गंभीर लापरवाही और निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS ने खंगाला पूरा परिसर:
    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी, कहा हमला हुआ तो अमेरिका देगा विनाशकारी जवाब:
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने: